2 जुलाई 2018 - 18:42
 ईरान को विश्व मंडी में अपना तेल बेचने में कोई मुश्किल नहींः इस्हाक़ जहाँगीरी

ईरान पर फिर से पाबंदी लगाए जाने के कारण विश्व मार्केट में तेल की क़ीमतों पर बुरी तरह असर पड़ा है, जिस का हल निकालने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सऊदी अरब से मदद की गुहार की है।

अहलेबैत (अ ) न्यूज़ एजेंसी अबना : प्राप्त सूत्रों के अनुसार ईरान के उपराष्ट्रपति इस्हाक़ जहाँगीरी ने तेल के विश्व रिकार्ड में ईरान की जगह लेने की कोशिश को ईरानी जनता के साथ विश्वासघात बताते हुए कहा कि ईरान को तेल बेचने में कोई मुश्किल नहीं आएगी।
 पिछले दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट कर के कहा था कि उन्होंने सऊदी शाह सुलेमान से कहा है कि कि वह तेल की पैदावार में बीस लाख बैरल की बढ़ोत्तरी करें जिससे कि विश्व मार्केट में तेल की क़ीमतों में बढ़त पर क़ाबू पाया जा सके।
ज्ञात रहे कि ईरान पर फिर से पाबंदी लगाए जाने के कारण विश्व मार्केट में तेल की क़ीमतों पर बुरी तरह असर पड़ा है, जिस का हल निकालने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सऊदी अरब से मदद की गुहार की है।